वित्तीय विनिवेशन प्रक्रिया में युवाओं की जागरूकता अपरिहार्य : मुकेश बंसल

SHARE:

सेबी व एनएसई के साझा प्रयासों से भारत स्काउट गाइड के युवाओं के मध्य वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन

उदित भास्कर. जोधपुर

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा डीएलएड के डाइट जोधपुर और राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय आगोलाई के युवाओ का एक सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण विटलेश वन चौपासनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित हो रहा है ! नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ युवाओं में निवेश की प्रवृत्ति को जांचने, सही जगह पर, सही समय पर निवेश के टिप्स देने हेतु निवेश विशेषज्ञ मुकेश बंसल ने वित्तीय जागरूकता सत्र आयोजित किया ! जिसमें उन्होंने सेबी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी किए जाने वाली समय-समय की सावधानियां पर भी चर्चा की।

जिला सचिव डॉ. बीएल जाखड़ ने बताया कि नियमित प्रशिक्षण के साथ इस तरह के सत्र युवाओं में मौद्रिक दुनिया के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।  सहायक राज्य संगठन आयुक्त छत्तरसिंह पीडीयार के निर्देशन में संचालित इस शिविर में राष्ट्रीय प्रशिक्षक किशोर देवी, पूराराम, क्वार्टर मास्टर राम विलास सैनी तथा रोवर राकेश के सान्निध्य में ये युवा स्काउट गाइड का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं !

वित्तीय साक्षरता सत्र की उपादेयता पर विचार प्रकट करते हुए मुख्यवक्ता वरिष्ठ कम्पनी सचिव व संस्थापक अध्यक्ष, आईसीएसआई, एनएसई व सेबी स्मार्ट ट्रेनर मुकेश बंसल ने एसआइपी, कर बचत, लंबी अवधि के निवेश के लाभ और आर्थिक स्वतंत्रता पर विस्तृत जानकारी दी ।  बंसल ने बताया कि चक्रवृद्धि ब्याज का जादू निवेश की सबसे बड़ी ताकत है और छोटी बचत भी समय के साथ करोड़ों में बदल सकती है। महिलाओं में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होनें कहा कि हर व्यक्ति को अपने वित्तीय निर्णय खुद लेने चाहिए। निवेश में पूर्ण सावधानी बरतते हुए सभी डाक्यूमेंट्स को पढ़ने, सिग्नेचर करके एक कॉपी रखने तथा फिर भी कोई फ्राड हो तो सेबी में ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह दी, साथ ही निवेश में जॉइंट नाम व नॉमिनेशन का पूरा ध्यान रखने व बड़ी उम्र के लोग एक वसीयत नामा लिखना न भूलें यह भी बताया।

जिला सचिव डॉ. बीएल जाखड़ ने गतिशील आर्थिक युग में इस तरह की नवीनतम जानकारी को स्काउट गाइड के युवा प्रशिक्षणर्तियों हेतु बहुत उपयोगी बताया । शिविर क्वार्टर मास्टर रामविलास सैनी ने आभार प्रकट किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें