

आयोजन को सफल बनाने में मोहित व्यास, देव जोशी, चिराग बोरा, मुकुल व्यास अंकित कल्ला,अभिषेक परिहार सहित सर्व समाज का सहयोग रहा।
सुमनेश व्यास. जोधपुर
जालप मोहल्ला, जालोरी गेट, जोधपुर के युवाओं द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को श्री जयनारायण व्यास विद्यालय, जालप मोहल्ला में किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड बैंक एवं व्यास मेडिसिटी हॉस्पिटल में रक्त की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसमें युवाओं द्वारा 105 यूनिट रक्त दान किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की मदद मिलेगी।
रक्तदान महादान — आपका एक कदम, किसी को दे सकता है नया जीवन। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मोहित व्यास, देव जोशी, चिराग बोरा, मुकुल व्यास अंकित कल्ला,अभिषेक परिहार सहित सर्व समाज का सहयोग रहा।
रोटरी ब्लड सेंटर द्वारा डॉक्टर त्रिलोक और रवि शुक्ला, आनंद बोडा, दिव्यांशु, वंदना और विनोद ने अपनी सेवाएं दी और व्यास मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक के द्वारा भी ब्लड एकत्रित किया गया। उसमें डॉक्टर अंकित और सुमित व स्टाफ ने सेवाएं दी।









