आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वर महाराज ने 286वीं संक्रांन्ति पर सिद्धचक्र प्रवचन दिए

SHARE:

महोत्सव वर्तमान गच्छाधिपति प.पू. आचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके शिष्यरत्न गोडवाड़ केसरी, मरुधरमार्तण्ड एवं तत्वचिंतक प.पू. आचार्य श्रीमद् चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा तथा महासती पूर्णप्रज्ञा श्रीजी (डोली म.सा.) आदि ठाणा का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

महेंद्र बोहरा. जोधपुर

श्री वल्लभ सूरीश्वर के शिष्य आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वर महाराज साहब ने 286वीं संक्रान्ति पर सिद्धचक्र प्रवचन दिए। उन्होंने उपासना साधना व आराधना पर अपनी बात रखी। आज वल्लभ संक्रांति महोत्सव में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े।

आचार्य नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में आयोजन धूमधाम से मनया गया। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने धर्मलाभ लिया। मरुधरा की धर्मनगरी जोधपुर में शनिवार को गुलाब नगर स्थित पार्श्व सभा भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। साधु-संतों के सान्निध्य में हुए आयोजन में धर्म आराधना और भक्ति का वातावरण रहा।

महोत्सव वर्तमान गच्छाधिपति प.पू. आचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके शिष्यरत्न गोडवाड़ केसरी, मरुधरमार्तण्ड एवं तत्वचिंतक प.पू. आचार्य श्रीमद् चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा तथा महासती पूर्णप्रज्ञा श्रीजी (डोली म.सा.) आदि ठाणा का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

श्रद्धालुओं ने साधु-संतों के दर्शन कर धर्म आराधना की। लाभार्थी परिवार परमगुरु भक्त राकेश रायसोनी मेहता परिवार था। पाली-जोधपुर महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गौतम प्रसादी के इस अवसर पर राकेश मेहता, गणपत सालेचा, राजेन्द्र सालेचा, टीकम बागरेचा, गोतम गोलिया, मांगीलाल बाफना, पृथ्वीराज पारख सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 500 से अधिक लोगो ने अपनी उपस्थिति दी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें