अरबन हाट बना हॉट स्पॉट : मनोरंजन और मनभावन उत्पादों का संगम, रूमा देवी ने उत्साह भरा

SHARE:

रूमा देवी ने कहा कि हस्तशिल्पी अपने उत्पादों को गांव से ग्लोबल लेवल तक पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने मोटिवेट किया कि अपने उत्पादों को समय के साथ अपडेट करते हुए अपनी पारंपरिक कला से जुड़े रहे। इसमें रूमा देवी फाउंडेशन अपनी हर सक्षम मदद करेगी।

भगवान पंवार. राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 uditbhaskarnews@gmail.com

अरबन हाट। इन दिनों हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां मनोरंजन और मन भावन उत्पादों का संगम देखने को मिल रहा है। यहां स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को विपणन सहयोग के लिये रैम्प प्रोग्राम के तहत जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ के साथ ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट डिजाइनर और राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरूस्कार सम्मानित और राजीविका ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती रूमा देवी ने अरबन हाट में पहुंच कर सर्व प्रथम गणेश पूजन कर डिस्प्ले होल में रखे उत्कृष्ट हस्तशिल्पी उत्पादों का अवलोकन कर सभी हस्तशिल्पियों की स्टॉल का अवलोकन किया।

अंत में उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि हस्तशिल्पी अपने उत्पादों को कैसे गांव से ग्लोबल लेवल तक पहचान दिला सकते हैं एवं मोटिवेट किया कि अपने उत्पादों को समय के साथ अपडेट करते हुए अपनी पारंपरिक कला से जुड़े रहे। इसमें रूमा देवी फाउंडेशन अपनी हर सक्षम मदद करेगी। हाट में पधारे अतिथि गाईड असोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह मेडतिया ने बताया कि इस हाट को निरंतर चालू रखा जाए क्युकि एक ही जगह सभी हस्त कलाओं का संगम शहर के भीतर देखने को मिलता है।  साथ ही उन्होंने आयोजन कि साज सज्जा और हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादों की तारीफ की और पर्यटकों को अरबन हाट से जोड़ने का विश्वास दिलाया। अतिथियों का धन्यवाद श्रीमती पूनम राठौड़, उपायुक्त उद्योग और ओमप्रकाश चौधरी, जिला उद्योग अधिकारी ने किया।

श्रीमती पूजा मेहरा, संयुक्त आयुक्त, (उद्योग एवं वाणिज्य) एवं महाप्रबन्धक ने बताया कि पाली रोड़ स्थित अरबन हाट में नवरात्रा एवं दीपावली के अवसर पर ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ एवं ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जोधपुर का वुडन हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर वैश्विक स्तर पर शहर की पहचान है। पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों एवं स्वयं सहायता समूह इकाई अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेगी। जिनमें मुख्यतः लकडी के फर्नीचर, लाख की चूड़िया, कोटा डोरीयां के परिधान, भदोई के वीविंग कार्पेट, रेशम की साडी, वुडन एवं मेटल हैण्डीक्राफ्ट, बन्धेज, आरी-तारी, जूट बैग्स, पाॅटरी, बुटिक, पेन्टिंग, गारमेन्ट, लेदर जूती, लेदर बैग्स, पेपर मेसी उत्पाद, मार्बल उत्पाद, होम डेकोरेशन आइटम, मैडप, पर्दे, खादी एवं ग्रामोद्योग, मोमबत्ती, दरियाँ एवं हाथ से निर्मित मसाले, पापड़, अचार एवं खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स सजाई गई है। हाट परिसर में स्थित म्यूजियम हाॅल में लकडी के फर्नीचर, वुडन हैण्डीक्राफ्ट, विंटेज क्लॉक, बोन हैण्डीक्राफ्ट, इनले वर्क, गोल्ड एम्बोज वर्क, जसवन्त थडा, एक थम्बा महल के केमल बोन से निर्मित बारीक कारीगरी में माॅडल आम जन के अवलोकन हेतु प्रदर्षित किये जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण हस्तशिल्प के उत्पादों के प्रदर्शनी एवं विपणन के साथ स्वादिष्ट व्यंजन हेतु फुड कोर्ट आइसक्रीम काउंटर, का संचालन किया जा रहा है, बच्चो के मनोरंजन हेतु झुलो का संचालन किया जा रहा है । प्रतिदिन सांस्कृति प्रोग्राम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज कल्चरल प्रोग्राम में माला राम एंड पार्टी और प्रियांशु पंवार एंड दीपक समदड़ी पार्टी ने प्रस्तुत दी जिसने समा बांधे रखा। आज हम उद्योग विभाग परिवार की ओर से जोधपुर की जनता का विशेष धन्यवाद करते जिन्होंने बहुत संख्या में शिल्प बाजार में पधार का हस्तशिल्पी उत्पादों की खरीद की। दिनांक 19 अक्टूबर की संध्या में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में दिल्ली, यु.पी., पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, पाली और स्थानीय कारीगरों द्वारा भागीदारी की जा रही हैं।
स्थानीय कारीगरो को सम्बल प्रदान करने के लिये जोधपुर की जनता से अनुरोध किया गया है कि वे इस प्रदर्शनी जिसका समय अपरान्ह 3.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक रखा गया है, में जरूर पधारे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें