नांन्दड़ा कला में वित्तीय साक्षरता व स्वच्छता शिविर आयोजित

SHARE:

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

मंडोर ब्लॉक के नांदड़ा कलां गांव में आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत वित्तीय साक्षरता, साइबर फ्रॉड जागरूकता एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।

​शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र, मंडोर के प्रबंधक गंगाराम बिश्नोई ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी से भी बैंक खाता, ओटीपी, एटीएम पिन या यूपीआई पासवर्ड साझा न करें तथा अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सावधान रहें। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

​स्वच्छता का लिया संकल्प :

शिविर में ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घर व आसपास साफ-सफाई रखने तथा जलभराव न होने देने की सलाह दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें