खीर के भोग और पारिजात के पुष्पों से होगी ” श्री ” की अर्चना

SHARE:

संवित धाम आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव 25 को

उदित भास्कर. जोधपुर 

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में आश्विन शुक्ल पूर्णिमा रविवार 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी उषा देवी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में संवित संकीर्तन, श्री पूजन एवं भगवान श्री चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री पूजन के साथ चमेली, मोगरा, पारिजात हारसिंगार और कमल पुष्प से श्रीगौरी अष्टोत्तर शतनामावली में दिये ” श्री ” की 108 नामावली के साथ अर्चना की जाएगी।

अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास, महेश हर्ष, महेश जोशी, कमलेश पणिया, तरुण व्यास, रोहित सोनी, भेरूसिंह राजपुरोहित सहित अनेक साधक सामूहिक वैदिक मंत्रों का पाठ करेंगे। जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के संयुक्त सचिव लक्ष्मी सोनी और शेखर थानवी ने बताया कि आश्रम के चिंतामणि मंडप में रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संवित संकीर्तन से होगा। इसके पश्चात श्रीपूजन, भगवान श्री चंद्रदेव का पूजन-अर्चन तथा श्रीगौरी अष्टोत्तर शतनामावली से ‘श्री’ की अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में भगवान को खीर का भोग अर्पित किया जाएगा तथा अंत में महानीराजन होगा। उत्सव के लिए अनुज अवस्थी, अनिल राघवानी, नेमाराम गहलोत, त्रिलोक अग्रवाल, सुमेर सिंह, सोमेश हर्ष, दीपक जोशी, महेश बोहरा सहित साधक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें