
उदित भास्कर. जोधपुर
श्रीमती साधना अग्रवाल के शिकार गढ़ स्थित रिज़ॉर्ट में कहानी ग्रुप के सदस्यों का साहित्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नियमित सदस्यों के साथ जयपुर से आये हुए प्रख्यात विचारक और पत्रकार राजेंद्र बोड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शायरी से हुई जो कविता, कहानी पाठ, सामाजिक परिदृश्य पर वार्ता, गीत, गायन, हास्य विनोद और विचार विमर्श से परवान चढ़ा।

राजेंद्र बोड़ा ने सामाजिक परिदृश्य पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान में सब संस्कृतियों पर मार्केट संस्कृति हावी है जो सांस्कृतिक मूल्य को भी कॉमोडिटी बना रही है। उन्होंने अभिनेता सज्जन पर अपनी पुस्तक और पृथ्वीराज कपूर के नाटक दीवार पर विचार व्यक्त किए। उपस्थित व्यक्तियों में नवोदित किशोरी द्वारा अंग्रेज़ी कविता पाठ ने सबका ध्यान आकर्षित किया। श्रीमती साधना के आतिथ्य के स्नेहिल वातावरण में शायरी, साहित्य, कला, फिल्म, किताबों और गीतों पर मनोरंजक चर्चा के रूप में सबने अपने अपने भाव प्रदर्शित किये।








