राजस्थान कांग्रेस के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्ष घोषित

SHARE:

जारी सूची के अनुसार प्रदेश महासचिव पद पर महेन्द्र सिंह खिच्ची (कोटा), अनुराग दधीच (राजसमंद) और भंवर सिंह (चूरू) को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में डूंगर मल प्रजापत (बीकानेर), सुश्री तरूणा गेउवा (जैसलमेर) और श्रीमती बेनजीर बानो (बीकानेर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुमनेश व्यास. जयपुर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने प्रदेश कार्यकारिणी तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इस संबंध में 26 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश महासचिव पद पर महेन्द्र सिंह खिच्ची (कोटा), अनुराग दधीच (राजसमंद) और भंवर सिंह (चूरू) को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में डूंगर मल प्रजापत (बीकानेर), सुश्री तरूणा गेउवा (जैसलमेर) और श्रीमती बेनजीर बानो (बीकानेर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की सूची में करणी सिंह राजपुरोहित (बीकानेर), मनोज गहलोत (जोधपुर शहर), विपिन कक्कड़ (जोधपुर देहात), सूरज करण जाट (ब्यावर), संतोष कुमार शर्मा (डीग), दलीप सिंह पंवार, जय बहादुर माथुर (अजमेर शहर), बनवारी साहू, हेमाराम भील, मोहन सिंह गुरड़ाई और अशोक मीणा को शामिल किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने आदेश में बताया कि नियुक्तियां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार की गई हैं। आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, वार रूम चेयरमैन जसवंत गुर्जर सहित संबंधित पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं अवलोकनार्थ भेजी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें