जीते जी रक्तदान, मृत्युपरांत नेत्रदान : डॉ. निर्मल गहलोत

SHARE:

 

उदित भास्कर नेत्रदान अभियान : सृष्टि सुंदर है, पर दृष्टि के साथ

प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी और भामाशाह डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि नेत्रदान को लेकर जो भ्रांतियां हैं उसे दूर करने की जरूरत है। नेत्रदान से आंखें विकृत नहीं होती। बल्कि इस प्रक्रिया में केवल कॉर्निया निकाला जाता है। कॉर्निया एक पारदर्शी पार्ट होता है जिसे निकालने से किसी प्रकार का रक्त प्रवाहित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जीते जी हमें रक्तदान करना चाहिए और मृत्युपरांत नेत्रदान करने का भी संकल्प लेना चाहिए।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 uditbhaskarnews@gmail.cm

प्रसिद्ध समाजसेवी, भामाशाह और शिक्षाविद डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि भारत में 2023 की रिपोर्ट के अनुसार कोर्निया की वजह से 8 लाख 60 हजार लोग अंधत्व का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि जीते जी रक्तदान और मृत्युपरांत नेत्रदान। इसी भावना से हमें प्रयास करना चाहिए कि हम संकल्प लें कि हम खुद भी नेत्रदान का संकल्प लें और लोगों को भी प्रेरित करें।

डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि नेत्रदान को लेकर जो भ्रांतियां हैं उसे दूर करने की जरूरत है। नेत्रदान से आंखें विकृत नहीं होती। बल्कि इस प्रक्रिया में केवल कॉर्निया निकाला जाता है। कॉर्निया एक पारदर्शी पार्ट होता है जिसे निकालने से किसी प्रकार का रक्त प्रवाहित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जीते जी हमें रक्तदान करना चाहिए और मृत्युपरांत नेत्रदान करने का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेत्रदान की प्रक्रिया सरल है और नेत्रदान से ही देश में अंधत्व को कम किया जा सकता है। यह एक पवित्र और पुण्य का कार्य है।

डॉ. निर्मल गहलोत श्रीमती उषा रानी खन्ना के नेत्रदान के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, सदस्य राजेश सिंघवी, टैक्नीशियन मैना व्यास भी उपस्थित थे।

डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि हम आभारी है कि मृतक श्रीमती उषा रानी खन्ना के पुत्रों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा कि कॉर्निया की वजह से कोई रोशनी से वंचित नहीं रहें। इसलिए हमें नेत्रदान महादान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए। यह एक ऐसा अभियान है जिससे हम भारत को अंधत्व से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

नेत्रदान के लिए संपर्क करें : 

टॉल फ्री नंबर : 18008891651

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एएनटीएफ का खुफिया तंत्र फेल…मुखबिर हेरोइन का इनपुट देकर आरडीएक्स ड्रोन से गिरा रहे…पाकिस्तान के सप्लायर अली चाचा के तार जैसलमेर के भूमिगत तस्करों से सामने आए, जैसलमेर के कई तस्कर होटल व्यवसाय में सक्रिय

राज्य

शहर चुनें